ब्रेकिंग BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा का संगीन आरोप, कहा- ISI से जुड़े हैं बॉलीवुड के कुछ लोग                  
विज्ञापन                  गब्बर सिंह मालिक पशु पेंट बिचपुरी ब्लॉक राया                  गुड्डू चौधरी प्रधान प्रतिनिधि ग्राम आयरा खेड़ा ब्लॉक राया मथुरा                  लक्ष्मण सिंह प्रधान घड़ी परसा की ओर से समस्त जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं                  रमेश कुमार गुप्ता प्रभारी बांदा राकेश कुशवाह झांसी                  संतोष मिश्र पंकज सिंह बाबू खान रमेश कुमार राजू खान बहराइच                  वर्षा सिंह लखीमपुर दानिश अली प्रभारी कन्नौज                  फराज खान लखीमपुर अभिषेक गुप्ता निघासन लखीमपुर                  तबस्सुम अंसारी सीतापुर आशीष गौड़ सीतापुर                  नसीम खान प्रभारी उत्तर प्रदेश बहराइच                  shah satnam ji engineering works new delhi all kinds shutter roiling ptti macine tarun mishra mo 9811935781                  
15 करोड़ लोगों को लग सकता है झटका, बंद हो सकती है फ्री राशन योजना
Lucknow,(Uttar Pradesh)(15-Mar-2022)

फ्री राशन योजना को लेकर यूपी के 15 करोड़ लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। कोरोना काल में शुरू की गई फ्री राशन योजना अब बंद हो सकती है। मार्च तक चलने वाली इस योजना को आगे बढ़ाने के अभी कोई आधिकारिक आदेश नहीं आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि योजना को आगे बढ़ाने के लिए अगर कोई आदेश नहीं आते हैं तो इस योजना को बंद कर दिया है। बता दें कि योगी सरकार ने मार्च तक फ्री राशन योजना को बढ़ाया था। इसके बाद यह योजना आगे बढ़ेगी या नहीं यह तो नई सरकार के गठन के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फ्री राशन पाने वाले लोगों को अभी इसको लेकर चिंता सताने लगी है। अगर यह योजना मार्च के बाद जारी नहीं रखेगी गई तो 15 करोड़ लोगों को राशन खरीदकर लेना होगा। राशन की मुफ्त योजना यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुई है। कोरोनाकाल में यह योजना पहले शुरू की गई थी। 2020 में आई कोरोना की लहर के चलते लगे लॉकडाउन के चलते केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की योजना शुरू की थी। पहली लहर के खत्म होने के साथ ही इस योजना पर ब्रेक लगा था,लेकिन दूसरी लहर आने के बाद इस योजना मई 2021 में फिर से शुरू किया गया था। सरकार ने इस योजना को 2021 में आई दिवाली के मौके पर होली तक के लिए बढ़ा दिया था। इस योजना को आगे बढ़ाने के पीछे यूपी विधानसभा चुनाव मानी जा रही थी। यह योजना मार्च तक के लिए शुरू की गई थी। इस योजना की गूंज चुनाव में खूब देखी गई। यही योजना गेमचेंजर भी साबित हुई। शासन ने इस योजना का लाभ मार्च तक देने का फैसला किया था। मार्च माह में यह योजना खत्म होने जा रही है। पूर्ति विभाग को अब नए आदेश का इंतजार है।




Comments:







Visitor No. :

Visitor Count


प्राइम समाचार
बडी खबरे
खबरे अब तक
साक्षात्कार
स्पोर्टस
क्राइम
ब्लॉग
बॉलीवुड

Copyright © Samachar Prime 24 @ 2014-2023