ब्रेकिंग BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा का संगीन आरोप, कहा- ISI से जुड़े हैं बॉलीवुड के कुछ लोग                  
विज्ञापन                  गब्बर सिंह मालिक पशु पेंट बिचपुरी ब्लॉक राया                  गुड्डू चौधरी प्रधान प्रतिनिधि ग्राम आयरा खेड़ा ब्लॉक राया मथुरा                  लक्ष्मण सिंह प्रधान घड़ी परसा की ओर से समस्त जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं                  रमेश कुमार गुप्ता प्रभारी बांदा राकेश कुशवाह झांसी                  संतोष मिश्र पंकज सिंह बाबू खान रमेश कुमार राजू खान बहराइच                  वर्षा सिंह लखीमपुर दानिश अली प्रभारी कन्नौज                  फराज खान लखीमपुर अभिषेक गुप्ता निघासन लखीमपुर                  तबस्सुम अंसारी सीतापुर आशीष गौड़ सीतापुर                  नसीम खान प्रभारी उत्तर प्रदेश बहराइच                  shah satnam ji engineering works new delhi all kinds shutter roiling ptti macine tarun mishra mo 9811935781                  
सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी पारी खेल रचा इतिहास
Delhi,(Delhi)(06-Nov-2022)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब धमाल मचा रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-12 के आखिरी मैच में सूर्या ने 25 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तूफानी पारी के दम पर वह साल 2022 में T20I क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जी हां, उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। वहीं बात वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो सूर्या एक कैलेंडर ईयर में 1000 T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। पिछले साल पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे पहले यह कारनामा किया था इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं, उनके पीछे मोहम्मद रिजवान 924 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं इस सूची में तीसरे पायदान पर किंग कोहली 731 रनों के साथ हैं। इस कारनामे के साथ सूर्यकुमार ने अपना नाम क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के साथ जोड़ लिया है। टेस्ट क्रिकेट में जहां सुनील गावस्कर ने 1976 में सबसे पहले एक साल में 1000 रन जड़े थे, वहीं वनडे क्रिकेट में 1994 में यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था। साल 2022 में टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने पहली बार भारत के लिए इस मुकाम तक पहुंचकर इस खास सूची में अपनी जगह बना ली है




Comments:







Visitor No. :

Visitor Count


प्राइम समाचार
बडी खबरे
खबरे अब तक
साक्षात्कार
स्पोर्टस
क्राइम
ब्लॉग
बॉलीवुड

Copyright © Samachar Prime 24 @ 2014-2023