IPL इफेक्ट: प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी, 4 हजार से बना लाखों का आंकड़ा
प्रफुल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर चटकाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का विकेट शामिल था. सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मुकाबले के बाद वह इंटरनेट पर भी छाए रहे, उनके वीडियो, रील्स वायरल होने लगे. वह रातों रात स्टार बन गए. इस मैच से पहले उनके 4 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे.सोमवार को खेले गए उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन (बनाम राजस्थान) बनाए थे. लक्ष्य का बचाव करते हुए प्रफुल हिंगे ने पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया. चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और अंतिम गेंद पर लुआन ड्री प्रिटोरियस को चलता किया. पहले ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रफुल ने 2018 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, तब से लेकर बीते रविवार तक उनके 4 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे, जो अब 5 लाख से भी पार जा चुके हैं.
150 गुना बढ़े फॉलोअर्स
प्रफुल हिंगे की इंस्टाग्राम आईडी prafulhinge_140 है. ये अकाउंट उन्होंने 2018 में बनाया था. विदर्भा के लिए खेलने वाले प्रफुल को बहुत कम लोग जानते थे, उनके इंस्टाग्राम पर 4 हजार से कम फॉलोअर्स थे. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके डेब्यू मैच के बाद तो पूरा भारत उनके बारे में बात कर रहा है. क्रिकेट देखने वाले जानते हैं कि उन्होंने डेब्यू मैच में जो 4 विकेट लिए, वो आसान नहीं थे. वैभव ने बुमराह, भुवनेश्वर जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर खूब रन बनाए, जिन्हें प्रफुल ने पहली गेंद पर आउट कर दिया.खबर लिखे जाने तक प्रफुल हिंगे के इंस्टाग्राम पर 5 लाख 20 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं. वह खुद 403 लोगों को फॉलो करते हैं, वह अभी तक 98 पोस्ट कर चुके हैं. IPL 2026 का पहला मैच RCB और SRH के बीच हुआ था, इसमें प्रफुल्ल को विराट कोहली से मिलने का मौका मिला तो उन्होंने इसे जाने नहीं दिया. प्रफुल्ल ने कोहली संग फोटो खिंचवाई और इंस्टाग्राम पर शेयर की. प्रफुल्ल ने इसके साथ लिखा, "लीजेंड के साथ."

शपथ के तुरंत बाद काम पर जुटे सम्राट चौधरी, सचिवालय में अफसरों संग बैठक कर दिए कड़े निर्देश